Tuesday, March 11, 2025

मेरी सबसे अच्छी दोस्त – मेरी माँ 💖

माँ, मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो तुम,

स्नेह, ममता और प्यार की मूरत हो तुम।
मुझे नहीं पता कि मैं कितनी भाग्यशाली हूँ,
पर यह जानती हूँ कि मेरे लिए तुम खुद ईश्वर हो।

जब भी ज़रूरत पड़ी, तुम पास रही,
हर मुश्किल में तुमने मेरा हाथ थामे रही।
आज इस ख़ूबसूरत दिन पर यही दुआ है,
तुम्हारी दुनिया खुशियों से भरी रहे सदा।

कोई दुख तुम्हें छू भी न पाए,
हर ग़म की परछाईं भी पास न आए।
मुझे गर्व है कि मैं तुम्हारी बेटी हूँ,
तेरी ममता से ही मेरी दुनिया रोशन हुई है।

पूरी दुनिया भूल सकती हूँ,
पर तेरा प्यार कभी नहीं।
शब्द कम पड़ जाते हैं माँ,
तू मेरी ज़िन्दगी का हर रंग है।

बस इतना कहना है, I Love You So Much, Mom! ❤️


अगर आपको ‘Anu Mehta’s Diary’ के ब्लॉग्स पसंद आए, तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए! ✍️✨ आप हमारी पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि वे भी इन भावनाओं से जुड़ सकें। 💖 हम जल्द ही एक नई कविता या कहानी लेकर फिर हाज़िर होंगे। तब तक के लिए नमस्कार, दोस्तों! 😊🙏 आपका दिन शुभ और खुशहाल रहे! 🌸💫

No comments: