मेरा पहला-पहला प्यार है तू,
मेरी खुशियों से भरा संसार है तू,
सदा खुश रहना तू,
क्योंकि मेरी खुशियों का राज है तू।
तू सिर्फ मेरा भाई नहीं,
हम तीनों बहनों की जान है,
माँ की आँखों का तारा ही नहीं,
बल्कि उनका गुरूर है तू।
Oye सुन! तू भी कितना अजीब है,
पर मेरे दिल के बहुत करीब है,
क्यों इतना khadoos बनता है तू?
फिर भी मुझसे ज्यादा समझदार बनता है तू।
बचपन की वो मीठी नोकझोंक,
कभी हँसी तो कभी आँखें नम,
अब बड़े होकर दूर हो गए,
पर दिल में बसती हैं वही यादें हरदम।
क्या हम फिर से वो पल लौटा सकते हैं?
जहाँ मेरा हक तुझ पर सबसे ज्यादा था,
जहाँ तेरा साथ मेरी दुनिया थी,
जहाँ तेरा प्यार सबसे प्यारा था।
चाहे दुःख हो या सुख हो,
तू हमेशा हमारी हिम्मत बने रहना,
भाई, तू Mehta की जान है,
हम बहनों की सबसे बड़ी पहचान है।
💕 Love You Bhai! 💕
अगर आपको ‘Anu Mehta’s Diary’ के ब्लॉग्स पसंद आए, तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए! ✍️✨
आप हमारी पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं, ताकि वे भी इन भावनाओं से जुड़ सकें। 💖
हम जल्द ही एक नई कविता या कहानी लेकर फिर हाज़िर होंगे। तब तक के लिए नमस्कार, दोस्तों! 😊🙏
आपका दिन शुभ और खुशहाल रहे! 🌸💫

No comments:
Post a Comment