Monday, November 23, 2020

सुनो

सुनो
हाँ!
मुझे पता है...
आपको शांत रहना बहुत पसंद है, किसी से बात करना पसंद नहीं है,
आपको सिर्फ चुप रहना पसंद है तो ये बात झूठ है,
हाँ, ये मैं जानती हूँ आपको कम बात करना पसंद है
पर मेरा क्या?  मैं कहाँ जाऊँ, किस को अपने दिल की बात बताऊं?
तुम ही तो मेरे सब कुछ क्यों कर रहे हो जान-बुझ कर…..
क्यों खुद की ज़िन्दगी Complicated बना रहे हो…….
 
बहुत समय से मै तुम से बहुत कुछ कहना चाहती हूँ पर कुछ नहीं कह पाती हूँ,
कुछ अनजाने सपनो की कहानी,
कुछ पलों कि वो यादें जो तुम्हारे साथ थी,
वो पल जो ठहर गये है, वो सपने जो टूट गये है,
जो हम दोनों के प्यार की कहानी शुरू होने से पहले तुम खत्म करना चाहते हो पर क्यों?
तुम से ही तो है मेरे हौसलों की रवानी,
तुम से ही है जुड़ी मेरी कहानी, तेरे लिए बस मुस्करा देती हूं ख़ामोशी से,
जब भी आँखों से बहता पानी।। ये ज़िन्दगी है तेरी मेरी कहानी
कभी फूलों की खुशबू कभी बारिश का पानी,
कभी लड़ते भी हो कभी झगड़ते भी हो,
बस तुम कभी मुस्कुराकर गले लगा लो,
बिना थके, बिना रुके मेरे साथ चल लो,
उतार चढ़ाव तो आयेगे My Dear क्योंकि
ये जिंदगी है तेरी मेरी कहानी………

 दोस्तों मेरी Poem आपको कैसी लगी, अगर अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल है चाहो तो हमें कमेंट करके बताएं।

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो आप कमेंट करके बता सकते है आप हमारी पोस्ट अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते है और शेयर करके अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता सकते है | हम फिर नई कविता लेकर हाज़िर होंगे तब तक के लिए नमस्कार दोस्तों ! आपका दिन मंगलमय हो |

No comments: