Monday, November 23, 2020

ओ मेरे हमसफर

 ओ मेरे हमसफर

IMG-20180723-WA0033मेरे हमसफर जो साथ हो मेरे जिंदगी भर के लिए,
कभी दुःख में, कभी सुख में हमेशा साथ रहे मेरे,
एक दुसरे का साथ हो तो अच्छा या बुरा वक्त भी गुजर जायेगा..
पर कोई ऐसा हो अपना, जो कभी ना बदले जिंदगी में,
चाहे जैसा भी हो सफर..
ओ मेरे हमसफर हमेशा मेरे साथ रहना जिंदगी-भर,
चाहे मुझ से प्यार करो या ना करो पर मेरी माँ की हमेशा इज्जत करना,
और मेरे परिवार से बहुत प्यार करना.
तुम मुझे अपनाये या ना अपनाये मेरी शरारतो और नखरे के संग,
पर मेरे साथ हमेशा खड़े रहना हर पल,
तुम हंस पडना मेरी नादानियो पर,
जो समझाये मुझे प्यार से मेरी गुस्ताखियो पर,
अपना समझें मेरे हर नूकस और खूबी को,
चाहे जैसी हो हरकते मेरी,
मेरा साथ निभाये उमरभर..
एक हमसफरएक हमसफर
एक हमसफरएक हमसफर!
जिंदगी के पन्ने लिखते लिखतेआयेगा एक मुकाम ऐसा भी,
IMG-20180722-WA0153
के अब थक चुकी होगी मैं भी..
अब ना ज्यादा पन्ने बचे होंगे,
ना हाथो मे कलम पकडने की ताकत,
उस वक्त भी जो बने रहे मेरी लाठी,
जो बने रहे मेरा जीवनसाथी..
एक हमसफरएक हमसफर!
एक हमसफरएक हमसफर!
जो हंस पडे मेरे सुरखींयो भरे चेहरे को देख कर,
जो सुकून पाये मेरे थरथराते हाथ देखकर,
चाहे जैसे भी हो हालत मेरी,
वो चाहे मुझे हद से बढकर,
जो साथ निभायेगा मेरा जिंदगी भर..
एक हमसफरएक हमसफर!

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो आप कमेंट करके बता सकते है आप हमारी पोस्ट अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते है और शेयर करके अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बता सकते है | हम फिर नई कविता लेकर हाज़िर होंगे तब तक के लिए नमस्कार दोस्तों ! आपका दिन मंगलमय हो |

No comments: